हरियाणा विधवा पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन 2023| विवरण, लाभ, आवेदन फार्म डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रिय पाठको, हरियाणा सरकार बहुत सारी योजनाओं में अच्छे से कार्य कर रही है आज हम एक ऐसी योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसका नाम हरियाणा विधवा पेंशन योजना है| यह योजना हरियाणा सरकार के द्वारा चलाई जाती है जिसके अनुसार यदि किसी महिला का पति का निधन हो गया है तो हरियाणा सरकार हर महीने 2250 रुपए विधवा महिला के बैंक खाते में भेजेगी| Haryana Widow Pension Yojna का लाभ गरीब महिलाओं को मिलेगा जिनके पति किसी कारणवश से इस दुनिया में नहीं है ताकि वह इस धनराशि को प्राप्त करके अपने जीवन का निर्वाह कर सकें| इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आज हम आपको पूरा विवरण देंगे तो आखरी तक इस लेख को पढ़ें|

हरियाणा विधवा पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन 2023| विवरण, लाभ, आवेदन फार्म डाउनलोड

हरियाणा विधवा पेंशन योजना का विवरण:-

योजना का नामहरियाणा विधवा पेंशन योजना
शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
शुरू की गईहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्यहरियाणा की विधवा महिलाओं को धनराशि पेंशन के माध्यम से उपलब्ध कराना
लाभार्थीहरियाणा की विधवा महिलाएं
कितनी राशि मिलेगी2250 रुपए हर महीने
श्रेणीसरकारी योजना
पंजीकरण माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.socialjusticehry.gov.in
Join Telegram GroupTelegram Group

हरियाणा विधवा महिला पेंशन योजना 2023 क्या है?

Haryana Widow Pension Yojna के अनुसार हरियाणा प्रदेश की उन महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2250 रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जिनके पति का निधन हो गया है व अब इस दुनिया में नहीं है| हरियाणा सरकार बहुत ही जल्द इस राशि में बढ़ोतरी भी करने वाली है| यह धनराशि हर महीने मिलेगी| ताकि वह महिलाएं अपने जीवन का निर्वाह अच्छे से कर सकें वह उन्हें दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े| हरियाणा सरकार का लक्ष्य यह है कि प्रदेश की उन महिलाओं को कम से कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े और वह अपनी जिंदगी का गुजर-बसर कर सके|

इस योजना के लिए विधवा महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में हो सकती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को पंजीकरण कराना होगा जिसमें पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी होगी| इसके अलावा और भी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो आगे हम इस लेख में आपको बताएंगे| इन सब दस्तावेजों को लगाकर विधवा महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं पंजीकरण करा सकती हैं|

विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?

हरियाणा सरकार विधवा पेंशन के माध्यम से राज्य के गरीब विधवा महिलाओं को धनराशि की सहायता प्रदान करना है ताकि वह अपनी जिंदगी में गुजर-बसर कर सकें| उन महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की कोशिश करना है| जिसके लिए हरियाणा सरकार उनके बैंक खाते में 2250 रुपए हर महीने प्रदान करेगी बस इसके लिए उन्हें हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा|

हमने इसी लेख में हरियाणा विधवा पेंशन योजना फार्म PDF डाउनलोड करने का लिंक भी दिया हुआ है उस फार्म को क्या करना है आगे हम बताएंगे| Download

क्या आप हरियाणा चिराग योजना के बारे में जानते हैं ?

हरियाणा फ्री टेबलेट योजना में रजिस्ट्रेशन

हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लाभ व विशेषताएं क्या है?

  • इस योजना के अनुसार विधवा महिलाओं को हरियाणा प्रदेश की सरकार 2250 रुपए हर महीने उनके बैंक खाते में प्रदान करेगी|
  • यह धनराशि प्रदान करने के उद्देश्य यह है कि वह महिलाएं अपने जिंदगी में गुजर बसर कर सकें|
  • ऐसी विधवा महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं केवल उन्हीं को यह पेंशन योजना मिलेगी|
  • हरियाणा सरकार मिलने वाली पेंशन की धनराशि में बढ़ोतरी भी करेगी|
  • इस योजना का लाभ गरीबी रेखा में आने वाली विधवा महिलाओं को मिलेगा|
  • पेंशन की राशि को प्राप्त करें महिलाएं समाज में अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा कर पाएंगे|

विधवा पेंशन योजना 2023 के लिए क्या दस्तावेज व पात्रता चाहिए?

इस योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज किस प्रकार है:-

  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक/खाता संख्या

विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?

  1. विधवा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए|
  2. आवेदन करने वाली महिला हरियाणा के निवासी होनी चाहिए|
  3. महिला के पास महत्वपूर्ण दस्तावेज पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  4. परिवार की आय प्रतिवर्ष 2 लाख से कम होनी चाहिए|
  5. महिला का किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए|

Haryana Widow Pension Yojna का फार्म कैसे भरें?

योजना में पंजीकरण करने के लिए आप दो तरीकों से अपना पंजीकरण कर सकते हैं- ऑनलाइन मोड वह ऑफलाइन मोड| पहले हम ऑनलाइन मोड की बात कर लेते हैं-ब

  • ऑनलाइन फार्म भरने के लिए सबसे पहले आपको सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको न्यू यूजर रजिस्टर करना होगा वह अपनी डिटेल डालनी पड़ेगी|
  • अपनी सारी जानकारी भरने के बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा फिर आप इस पोर्टल के होम पेज मैं देखेंगे apply for service पर क्लिक करें|
  • वहां क्लिक करने के बाद आपको सारी सर्विसिस दिख जाएंगी उसी में आपको एक ऑप्शन widow & destitude women pension का दिखाई देगा तो आप उस पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आपके पास नया पेज खुल जाएगाc उसमें आपको CIDR नंबर, आवेदक का नाम और आधार नंबर दर्ज करके आगे बढ़ जाए|
  • अगले स्टेप में आपके पास विधवा पेंशन योजना हरियाणा का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा वह उसमें सारी जानकारी सही-सही भर दे जो भी जानकारी मांगी गई है|
  • इस तरह सारी जानकारी भरने के बाद जो भी दस्तावेज बोले गए हैं वह अपलोड कर दें|
  • आखरी स्टेप में सेव बटन पर क्लिक करें और सेट कर दे इस तरह ऑनलाइन मोड से अपना पंजीकरण कर सकते हैं और आपको एक स्लिप मिलेगी जो आने वाले भविष्य में काम आएगी|

ऑफलाइन मोड:-

  1. अपना आरंभ ऑफलाइन भरने के लिए आवेदक को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विवाह हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट(www.socialjusticehry.gov.in) पर जाना होगा|
  2. वहां पर आपको फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करने के पश्चात widow & destitude women pension का ऑप्शन मिलेगा|
  3. उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके पास एक फोन खुल जाएगा अब उस फार्म को डाउनलोड कर ले|
  4. डाउनलोड करने के पश्चात सारी जानकारी और दस्तावेज अटैच कर दें|
  5. यह सब करने के पश्चात अपने पास के क्षेत्र की तहसील या जिला समाज कल्याण कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म को जमा कर दें|
  6. इसके बाद वहां के कर्मचारी आप के फार्म की जांच करेंगे वह सारा वेरीफाई करेंगे|
  7. सारी जानकारी वेरीफाई होने के बाद महिला के खाते में पेंशन की धनराशि आना शुरू हो जाएगी| हमने उस फार्म की पीडीएफ इसी लेख में लगाई है वहां से आप डाउनलोड कर सकते हैं|

FAQ of Haryana Widow Pension Yojna 2023:-

हरियाणा विधवा पेंशन योजना के तहत कितनी धनराशि मिलेगी?

इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खाते में 22 सो ₹50 की धनराशि मिलेगी|

हरियाणा विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

यह अधिकारिक वेबसाइट www.socialjusticehry.gov.in है|

क्या विधवा पेंशन की धनराशि हर महीने मिलेगी?

जी हां हरियाणा सरकार हर महीने विधवा पेंशन की धनराशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी|

दोस्तों हम आशा करते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके सारे डाउट क्लियर कर पाए होंगे और यदि आपकी कोई समस्या है तो आप कमेंट बॉक्स में हमसे उस समस्या का समाधान ले सकते हैं तो कृपया करके यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों या परिवार में जरूर शेयर करें और हमारे टेलीग्राम से जुड़े लिंक हमने दिया हुआ है धन्यवाद!!

Share With Your Friends:-

Leave a Comment

rajbet app

rajbet india

lottoland asia

lottoland india

dafabet login

dafabet app

4rabet login

khelo24bet login